Categories: झमाझम

निर्माणाधीन मकान में बड़ा हादसा: छत में पानी डालते वक्त करंट की चपेट में आए पिता-पुत्र, पिता की मौत

Major accident in a house under construction: Father and son got electrocuted while pouring water on the roof, father died

Published by
VIRAT DUBEY

गरियाबंद/जितेन्द्रा सिन्हा: जिले के ग्राम घटकर्रा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान की छत में पानी डालने के दौरान पिता और पुत्र बिजली तार की चपेट में आ गए। हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बताई जा रही है।

  1. जानकारी के अनुसार, तारा यादव और उसका पुत्र खेलावन यादव एक दिन पहले ढाले गए लेंटर में पानी डालने के लिए सुबह छत पर चढ़े थे। छत के पास से ही बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। बारिश के कारण छत पहले से ही गीली थी। जैसे ही दोनों छत पर चढ़े, बिजली प्रवाहित तार की चपेट में आ गए।

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद तारा यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि खेलावन यादव की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आया है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है और कार्रवाई की मांग की है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago