बड़ी खबर | कुसमी नगर पंचायत की “मॉडल नाली” बनी मजाक,,लाखों खर्च के बाद भी सड़क पर बह रहा पानी, आमजन परेशान

✍️ दुर्गेश गुप्ता

📍कुसमी

नगर पंचायत कुसमी वार्ड क्रमांक 11 में लाखों रुपये की लागत से बनाई गई तथाकथित “मॉडल नाली” अपनी उपयोगिता पर ही सवाल खड़े कर रही है। हालात यह हैं कि बारिश का पानी नाली में जाने के बजाय सड़कों पर ही बह रहा है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।

सड़क पर जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। वहीं सड़क किनारे रहने वाले ग्रामीणों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ और पानी के कारण व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। न तो पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था की गई और न ही नाली को सड़क से जोड़ा गया है।

सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब लाखों रुपये खर्च कर “मॉडल नाली” बनाई गई, तो आखिर उसका उपयोग क्यों नहीं हो पा रहा है? वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह नाली केवल एक “दिखावटी प्रोजेक्ट” बनकर रह गई है, जिसे लोग सिर्फ देख सकते हैं, लेकिन उसका लाभ नहीं ले पा रहे।

अब देखना होगा कि नगर पंचायत इस गंभीर समस्या पर कब तक कार्रवाई करती है या फिर यह “मॉडल नाली” यूं ही शोपीस बनी रहेगी।

जब इस मामले में नगर पंचायत सीएमओ से संपर्क करने की कोशिश की गई पर उनसे सम्पर्क नहीं हो पाई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button