देश के अंदर भी दुश्मन ढेर; छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया, पहाड़ी पर घिरे हैं 1000

देश के अंदर भी दुश्मन ढेर; छत्तीसगढ़ में 18 नक्सलियों को मार गिराया, पहाड़ी पर घिरे हैं 1000

Published by
VIRAT DUBEY

छत्तीसगढ़ तेलंगान बार्डर पर नक्सलियों के खिलाफ कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर जारी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुबह से जारी मुठभेड़ में जवानों द्वारा 20 से 22 नक्सलियों को मार गिराने की खबर है। ऑपरेशन मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सर्चिंग जारी है। 15 दिनों से एंटी नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। 18 नक्सलियों का शव बरामद हो गया है।
दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, सीआरपीएफ आईजी राकेश अग्रवाल और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज लगातार नजर बनाए हुए है। शाम तक जवान ऐतिहासिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। ऑपरेशन में डीआरजी, कोबरा सीआरपीएफ, एसटीएफ़, बस्तर फाइटर के बहादुर जवान लगातार नक्सलियों का घेरे हुए है। ये खबर ऐसे समय में सामने आई है जब आज ही भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिएपाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया है।
वहीं नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन को ‘ऑपरेशन संकल्प’ नाम दिया गया है। अधिकारी ने ऑपरेशन संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के तहत आज सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 15 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक एक हजार से ज्यादा नक्सली सुरक्षा जवानों से घिरे हुए हैं।
राशन-पानी लेकर छुपे बड़े नक्सली लीडर्स
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना की सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ को तीन राज्यों के 10 हजार से ज्यादा जवानों ने घेर रखा है। कर्रेगुट्टा पहाड़ में नक्सलियों के टाप लीडर्स के राशन-पानी के रहने की खबर है। इसी सूचना के बाद ऑपरेशन लांच किया गया है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के आखिरी गढ़ कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर जमा नक्सलियों को सुरक्षाबल चौतरफा घेरे हुए हैं। ड्रोन और MI 17 हेलीकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। इस ऑपरेशन की अहमियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली से सीआरपीएफ के डीजी नजर बनाए हुए हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भी पूरे मामले की जानकारी भी ली जा रही। ऑपरेशन में इससे पहले 4 महिला नक्सली भी एनकाउंटर में मारे जा चुके है। दो जवान भी पहले घायल हुए हैं। जिनका इलाज अस्पतालों में चल रहा है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago