दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में कल से मौसम की चाल एकदम से बदल गई है। शनिवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहावना हुआ ही और गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी लेकिन उसके बाद एक बार फिर से लू के थपेड़े खाने को मिलेंगे। वहीं यूपी- पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 14 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम
दिल्लीवासियों के लिए ये वीकेंड काफी खुशनुमा रहने वाला है। पहले शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना बन गया और आज यानि रविवार को भी IMD ने आंधी के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है। जिसकी वजह से आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए ये भी साफ किया कि दो दिन बाद से राजधानी में तापमान अचानक बढ़ जाएगा और पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।
उत्तर प्रदेश और बिहार में मई महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में इस महीने में सामान्य से अधिक हीटवेव (गर्मी की लहर) दिन हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 72 घंटों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
Mint Hindi
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश तो यूपी-बिहार में हीटवेव का कहर जारी, जानिए आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
11 May Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन उसके बाद तापमान फिर से बढ़ सकता है…
Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड11 May 2025, 06:24 AM IST
Advertisement
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम
आज कैसा रहेगा देशभर का मौसम(HT)
Today Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी-बिहार में कल से मौसम की चाल एकदम से बदल गई है। शनिवार को राजधानी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे मौसम तो सुहावना हुआ ही और गर्मी से भी राहत मिली है। मौसम विभाग की मानें तो अगले दो दिनों तक दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी लेकिन उसके बाद एक बार फिर से लू के थपेड़े खाने को मिलेंगे। वहीं यूपी- पश्चिम बंगाल और बिहार में भी 14 मई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर में मौसम
Advertisement
राजधानी में आज आंधी-बारिश का अनुमान
दिल्लीवासियों के लिए ये वीकेंड काफी खुशनुमा रहने वाला है। पहले शनिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना बन गया और आज यानि रविवार को भी IMD ने आंधी के साथ बारिश का अनुमान जारी किया है। जिसकी वजह से आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए ये भी साफ किया कि दो दिन बाद से राजधानी में तापमान अचानक बढ़ जाएगा और पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है।
यूपी-बिहार के मौसम का हाल जानिए
उत्तर प्रदेश और बिहार में मई महीने में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में इस महीने में सामान्य से अधिक हीटवेव (गर्मी की लहर) दिन हो सकते हैं। उत्तर प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों में तेज धूप और गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 मई के बाद प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 4-6 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में अगले 72 घंटों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।
Advertisement
बिहार में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 14 जिलों का अधिकतम तापमान 40°C के पार रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, रात होते ही कुछ जिलों में मध्यम स्तर की बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसमें गया, नवादा, जमुई, औरंगाबाद, रोहतास और अरवल शामिल हैं। इन जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा रिकॉर्ड हुई, साथ ही मेघगर्जन और बिजली भी चमकती रही। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे रही।
उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली है। शनिवार को देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश और आंधी ने गर्मी से राहत दिलाई। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को भी इन क्षेत्रों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार को देहरादून में सुबह से तेज धूप खिली रही, लेकिन दोपहर के बाद अचानक काले बादल मंडराने लगे और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली, भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…