दंतेवाड़ा: कलेक्टर एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Dantewada: Quarterly inspection of EVM and VVPAT machines warehouse was done in the presence of collector and representatives of political parties

Published by
VIRAT DUBEY

दंतेवाड़ा/प्रेम कुमार तिवारी। आज जिले के ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) एवं वीवीपैट (वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया, जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। निरीक्षण का उद्देश्य ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, रखरखाव एवं भंडारण प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करना था।

 

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी गई मशीनों की सीलिंग, कैमरा निगरानी प्रणाली, अग्निशमन व्यवस्था तथा तैनात सुरक्षा बलों की मौजूदगी की भी जांच की गई।

      इस दौरान कलेक्टर  दुदावत ने वेयरहाउस में मौजूद अधिकारियों से मशीनों की स्थिति, नियमित चेकअप और लॉगबुक के रखरखाव के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई और उनके सवालों का संतोषजनक उत्तर भी दिया गया। निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने बताया कि वेयरहाउस में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है और सभी मशीनें सुरक्षित हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षण जारी रहेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मूलचंद चोपड़ा, जिला कोषालय अधिकारी  चमन प्रसाद जोशी, सुपरवाइजर  अजय नायक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago