Categories: झमाझम

तो ये है अजय देवगन का बिजनेस वाला दिमाग, किराए से कमाएंगे 3.3 करोड़

So this is Ajay Devgan's business mind, he will earn 3.3 crores from rent

Published by
VIRAT DUBEY

बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं अजय देवगन का दिमाग बिजनेस वाला भी है. वो किराए से कुल 3.3 करोड़ रुपए कमाएंगे. इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर स्क्वायर यार्ड्स के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक ऑफिस को 5.47 लाख रुपए से हर महीने किराए पर दिया है. यह डील आधिकारिक तौर पर मई 2025 में रजिस्ट्री की गई है.IGR संपत्ति रजिस्टर्ड डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अजय देवगन ने बॉम्बे डिज़ाइन सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस को किराए पर दिया है. ये ऑफिस सिग्नेचर बाय लोटस में स्थित है और इसका कारपेट एरिया 2,545 वर्ग फीट है. इस डील में 85,500 रुपए का स्टांप पेमेंट किया गया है. वहीं 1,000 रुपए का रजिस्ट्रेशन फीस भी शामिल है. इस लेन-देन में 16.42 लाख रुपए की सिक्योरिटी अमाउंट शामिल है.अजय देवगन ने अप्रैल 2023 में 30.35 करोड़ रुपए की कुल कीमत पर तीन ऑफिस को खरीदा है. जिनमें से हर का माप 2,545 वर्ग फुट है – जिनकी कीमत पर फैल्ट 10.12 करोड़ रुपए है. एक यूनिट के किराए की शर्तों और अनुमानित अधिग्रहण लागत के आधार पर, किराए पहले तीन साल के लिए लगभग 6.5% है.हर महीने का किराया 5.47 लाख रुपए है
स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार, किराए का समझौता मई 2025 से अप्रैल 2030 तक पांच साल के लिए है, जिसमें शुरुआती फिट-आउट भी शामिल है. पहले तीन साल के लिए हर महीने का किराया 5.47 लाख रुपए है और खत्म होने से पहले के दो साल के लिए यह बढ़कर 6.29 लाख रुपए हो जाएगा. सितंबर 2024 में, अजय देवगन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में अपना ऑफिस 7 लाख रुपए हर महीने किराए पर दिया है

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

6 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

7 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

15 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago