नागपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले से सटे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बाघ ने एक ही स्थान पर एक ही समय मे तीन महिलाओं को मार डाला और एक महिला को घायल कर दिया। यहां दो दिनों में दो अलग-अलग घटनाओं में बाघ के हमले में चार महिलाओं की मौत हो गई। शनिवार सुबह एक बाघ ने एक साथ तीन महिलाओं पर हमला किया और तीनों को मार डाला। जबकि रविवार को भी जिले में बाघ के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब एक बाघ ने एक ही हमले में तीन लोगों को मार डाला और एक को घायल कर दिया। मध्य भारत के टाइगर बेल्ट में यह दुखद घटना हुई। शनिवार दोपहर को एक बाघ ने एक ही हमले में तीन महिलाओं को मार डाला।
यह घटना सिंदेवाही वन रेंज के पास मेंढमाल गांव के जंगल में हुई। कुछ महिलाएं तेंदू पत्ता इकट्ठा करने जंगल में गई थीं। तभी एक बाघ ने उन पर हमला कर दिया। मृतकों की पहचान कांताबाई चौधरी (55 वर्ष), उनकी बहू शुभांगी चौधरी (30 वर्ष) और सारिका शेंडे (50 वर्ष) के रूप में हुई है। एक चौथी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं बताई गई है। शव डोंगांव बीट के कंपार्टमेंट नंबर 1355 में पाए गए, जो सिंदेवाही से 8 किमी दूर है।
3 दिन से इलाके में घूम रहा था 22 हाथियों का झुंड, चेतावनी के बावजूद…
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना