डी.ए.वी.विद्यालय जावंगा गीदम में फिट इंडिया के तहत साइकिल रैली का आयोजन:दंतेवाड़ा

Cycle rally organized under Fit India at DAV Vidyalaya Jawanga Geedam: Dantewada

Published by
VIRAT DUBEY

दंतेवाड़ा/प्रेम कुमार तिवारी-1 जून 2025 दिन रविवार को फिट इंडिया अभियान के तहत डी.ए.वी.विद्यालय जावंगा गीदम के द्वारा साइकिल रैली निकाली गई,जिसमें विद्यार्थियों के साथ-साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया। इस साइकिल रैली के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य नगर पंचायत गीदम अधिकारी हुलसी प्रधान को विद्यालय के प्राचार्य महोदय डॉ.डी. कामेश्वर राव जी ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया ,तत्पश्चात मुख्य अतिथि जी ने हरी झंडी दिखाकर इस रैली का शुभारंभ किया। यह साइकिल रैली नाका जंक्शन गीदम से शुरू होकर हारम पारा होते हुए नाका जंक्शन पर संपन्न हुई।इस साइकिल रैली में लगभग 61 विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी भाग लिया व नारा लगाकर ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज ‘उत्साहपूर्वक नगर के समक्ष एक संदेश प्रस्तुत किया। इस साइकिल रैली के दौरान गीदम थाना के उप- निरीक्षक शशिकांत यादव जी एवं उनके सहयोगी उपस्थित थे। फिट इंडिया कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूरे भारत में मनुष्य के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एवं वातावरण में फैली प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए अपना फिटनेस बेहतर बनाना, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन बनाना है। इस प्रकार यह साइकिल रैली उत्साह पूर्वक सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुई।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago