Categories: झमाझम

डीईओ की ट्रांसफर सूची जारी, जिले के पांच ब्लॉकों में सीबीईओ के पद खाली

DEO transfer list released, CBEO posts vacant in five blocks of the district

Published by
VIRAT DUBEY

धौलपुर| लंबे समय से शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के पदों को भरने की उम्मीद की जा रही थी। इसको लेकर भास्कर ने पदोन्नति के 3 महीने बाद भी डीईओ को नहीं मिली पोस्टिंग,जिले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा 10 में से डीईओ स्तर के 6 पद खाली शीर्षक से 21 मई को खबर प्रकाशित की थी। शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से 130 राजस्थान शिक्षा सेवा के अधिकारियों की स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें जिले के चार-पांच डीईओ स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

खास बात यह है कि तबादला सूची आने के बाद जिले के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा जिले के 6 ब्लॉकों में से धौलपुर, राजाखेड़ा, बाड़ी , सरमथुरा व सैंपऊ पांच ब्लाकों में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद रिक्त हो गए हैं। केवल बसेड़ी में पुरुषोत्तम राजपुरोहित को सीबीईओ के पद पर लगाया गया है। जारी स्थानांतरण सूची में सरमथुरा के सीबीईओ जितेंद्र सिंह जादौन का स्थानांतरण एडीपीसी के पद पर तथा भरतपुर में जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक के पद से रामेश्वर दयाल बंसल को जिला शिक्षा अधिकारी पद पर लगाया गया है। वहीं सैंपऊ के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का स्थानांतरण जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय टोंक किया गया है।

ढाई साल पहले स्थानांतरित अधिकारी को वर्तमान पद पर रिक्त पद दिखाकर लगाया… सूची में सबसे दिलचस्प स्थानांतरण डाइट प्रधानाचार्य महेश कुमार का रहा जो करीब 4 – 5 सालों से इस पद पर काबिज है। तबादला सूची में महेश कुमार मंगल को सीबीईओ राजाखेड़ा स्थानांतरण अधीन दिखाकर फिर से डाइट में प्रिंसिपल का रिक्त पद दर्शाकर स्थानांतरित करना दिखाया गया है। जबकि महेश कुमार कई वर्षों से डाइट में प्रधानाचार्य के पद पर काबिज हैं। पिछली सरकार में जरूर उनका स्थानांतरण डाइट से मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजाखेड़ा के पद पर किया गया था लेकिन उन्होंने उस पद पर कभी कार्य ग्रहण नहीं किया। इसके बाद वर्तमान सरकार के दौरान पदोन्नत जिला शिक्षा अधिकारियों की जारी सूची में राजाखेड़ा में सीबीईओ के पद को रिक्त मानते हुए तगावली स्कूल से सुखों देवी को एक साल पहले इस पद पर लगाया गया था बाद में उन्होंने इस पद पर कार्य ग्रहण नहीं किया और उन्हें विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक के पद पर स्थानांतरित कर दिया था।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago