गौरैला पेण्ड्रा मरवाही/संजय ठाकुर– जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम ही नहीं ले रहा है,पेण्ड्रा में देर रात्रि एक बार फिर से सड़क हादसा हुआ है जिसमें शादी समारोह में शामिल होने आए बाइक सवार युवकों को 108 संजीवनी एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया,फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की में जुट गई है।
दरअसल पूरा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है जहा पर सुईधार गांव थाना बेलगहना का रहने वाला युवक ईस्वर लकड़ा अपने दोस्त दुर्गेश पैकरा के साथ पेंड्रा के लाटा में हो रहे शादी समारोह में शामिल होने आए थे और वहां से गांव की तरफ तालाब आए हुए थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही 108 संजीवनी एक्सप्रेस क्रमांक सीजी 04 एनए 9113 ने बाइक क्रमांक सीजी 31 ए 7017 को सामने से टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक में सवार युवक ईश्वर लकड़ा और दुर्गेश पैकरा को आसपास के लोगो ने 112 की मदद से जिला अस्पताल लेकर पहुचे जहा पर रास्ते मे ही ईस्वर लकड़ा की मौत हो गई थी। जबकि दूसरा दुर्गेश पैकरा का घायल हालात में जिला अस्पताल में इलाज जारी है। फिलहाल पेंड्रा पुलिस मामले में मर्ग कायम कर 108 संजीवनी एक्सप्रेस के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…