आजादी के बाद पहली बार ग्राम पंचायत टाटीझरिया पहुंचीं सामरी विधायक, चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

📍 टाटीझरिया / बलरामपुर
✍️ दुर्गेश गुप्ता

गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के पावन अवसर पर सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा आज ग्राम पंचायत टाटीझरिया (मैलपारा) पहुंचीं। आजादी के बाद यह पहला अवसर था जब कोई विधायक सीधे गांव पहुंचकर ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर उनकी समस्याएं सुनती नजर आईं।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने मुख्य रूप से सड़क, पेयजल एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्रीमती पैकरा ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा कर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।

विधायक के ग्राम आगमन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार इस तरह विधायक को अपने गांव में देखकर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और आभार व्यक्त किया।

इसके पश्चात सामरी विधायक बिरहोरपाठ पंचायत भी पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हर संभव सहायता और समाधान का भरोसा दिलाया।

ग्राम पंचायत भ्रमण के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जनपद पंचायत सरपंच संघ अध्यक्ष संतोष इंजीनियर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button