Categories: झमाझम

जांजगीर चांपा: कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण,ओपीडी में विलंब से आने वाले चिकित्सकों को दिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश,मरीजो से लिया फीडबैक

Janjgir Champa: Collector did a surprise inspection of the district hospital, gave instructions to issue show cause notices to doctors coming late to OPD, took feedback from patients

Published by
VIRAT DUBEY

जांजगीर-चांपा/संतोष प्रधान: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज जिला चिकित्सालय जांजगीर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मरीजो, परिजनों एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराने आये लोगों से चर्चा कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे निरीक्षण के दौरान ओ.पी.डी. में विलंब से आने वाले चिकित्सको पर नाराजगी व्यक्त की एवं अनुपस्थित चिकित्सकों को कारण बाताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी चिकित्सकों, अधिकारी-कर्मचारियों को समय पर उपस्थित रहने के स्पष्ट निर्देश। उन्होंने अपर कलेक्टर को जिला चिकित्सालय एवं सभी एसडीएम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का साप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे मरीजो के बढ़ते संख्या को दृष्टिगत रखते हुए पंजीयन कांउटर के विस्तार एवं ऑपरेटरो की संख्या में वृद्धि करने कहा। उन्होंने अस्पताल मरीजो की बढ़ती संख्या को दृष्टिगत रखते हुए बिस्तरो की संख्या में वृद्धि करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे वर्तमान मे प्रक्रियाधीन निर्माणकार्य की जानकारी लेकर एजेंसीयों की बैठक लेने कहा। निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय जांजगीर मे आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सको एवं स्टॉफ का आंकलन प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा।


कलेक्टर ने एस.एन.सी.यू. एवं अति आवश्यक अन्य विभागो मे विद्युत कटौती के दौरान पॉवर बेक-अप की वैकल्पिक व्यवस्था करने कहा जिससे भर्ती मरीजो के चिकित्सकीय कार्य प्रभावित ना हो। कलेक्टर ने आयसोलेशन वार्ड को जहां लोगो का आवागमन न हो ऐसे अन्यंत्र स्थान मे स्थानान्तरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पैथोलैब में शासन द्वारा निर्धारित समस्त 114 जांच सुनिश्चित करने हेतु कार्ययोजना बनाने कहा। उन्होंने डायलिसिस कक्ष का निरीक्षण करते हुए भर्ती मरीजों से चर्चा कर आवश्यक व्यवस्था सुधारने के संबंध में संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। कलेक्टर ने पोषण पुनर्वास केन्द्र निरीक्षण करते हुए भर्ती बच्चो के माताओ को भी आवश्यकतानुसार प्रोटीन डाईट देने हेतु निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम जांजगीर श्री सुब्रत प्रधान सहित जिला चिकित्सालय के चिकित्स एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago