Categories: झमाझम

जशपुर आस्ता कुसमी समेत तीन सड़कों के विस्तार के लिए 185 करोड़ 96 लाख की मिली प्रशासकीय स्वीकृति,तीन सड़को का होगा विस्तार,

Administrative approval of 185 crore 96 lakh received for the expansion of three roads including Jashpur Asta Kusmi, three roads will be expanded,

Published by
VIRAT DUBEY

जशपुर/कुसमी/दुर्गेश गुप्ता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर वासियों को स्वास्थ्य शिक्षा, पेय जल, बिजली, सड़कों का विस्तार के साथ सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास कर रहे हैं जिसका साकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है जशपुर में नागरिकों के आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तीन सड़कों के निर्माण कार्य के 185 करोड़ 96 लाख 95 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर लुडेग-तपकरा-लावा केरा मार्ग एस.एच.-04 लं. 41.00 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। राज्य शासन द्वारा विषयांकित कार्य के लिये 110 करोड़ 33 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग नई दिल्ली से प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर आस्ता कुसमी मार्ग के कि.मी. 28.00 कि.मी. के निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति 35 करोड़ 86 लाख 99 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृत्ति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है।

इसी प्रकार केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत वर्ष 2024-25 के द्वितीय अनुपूरक बजट में शामिल जिला जशपुर बागबाहर कोतबा मार्ग लम्बाई 13.20 कि.मी. कार्य के लिये उनचालीस करोड़ छिहत्तर लाख छियानबे हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति भारत सरकार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा प्राप्त हुई है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago