सूरजपुर कौशलेन्द्र यादव । जिले के अजबनगर ग्राम पंचायत निवासी लक्ष्मण सिंह ने जनपद पंचायत सूरजपुर उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो में लक्ष्मण सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अजबनगर निवासी सबिता सिंह, पति लक्ष्यम सिंह का राशन कार्ड दिनांक 08 अगस्त 2025 को जनपद से जारी हुआ था। राशन कार्ड लेने के लिए जब वह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के घर पहुँचा और कार्ड की माँग की, तो उनसे ₹3000 की रकम माँगी गई। रकम न देने पर कार्ड देने से मना कर दिया गया।
https://youtube.com/shorts/G6UO4NtjxzU?si=BHFEF1LriodPdqSF
इस संबंध में जब जनपद पंचायत उपाध्यक्ष से उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उपाध्यक्ष का कहना है, “मैंने अपने क्षेत्र में 200 से अधिक राशन कार्ड बनवाए हैं। यह आरोप पूरी तरह निराधार है। वीडियो बनाने वाला विपक्षी दल के नेता का ड्राइवर है, जो मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहा है।”
वहीं, सोशल मीडिया में वायरल इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि शासन–सत्ता में रहते हुए भी जनपद उपाध्यक्ष को इस तरह पैसों की माँग नहीं करनी चाहिए। फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद उपाध्यक्ष की जमकर किरकिरी हो रही है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…