कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत का डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला
गौरैला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर- कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने बुधवार को संविधान बचाओ अभियान के तहत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कोटमी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने देश में बढ़ते असंतोष, असुरक्षा और बेरोजगारी की स्थिति को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
मीडिया से बातचीत करते हुए ज्योत्सना चरण दास महंत ने कहा, “आज भारत का संविधान खतरे में है। छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, स्कूल बंद हो रहे हैं, शिक्षक असमंजस में हैं, और आम आदमी टैक्स के बोझ तले दबा हुआ है।
ऐसे में भला संविधान सुरक्षित कैसे हो सकता है?”
उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर तोड़ दी है। साथ ही, उन्होंने सरकार पर नागरिकों की सुरक्षा की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, “हर दिन महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हो रही हैं, हत्याएं हो रही हैं, शराबखोरी बढ़ रही है — क्या यही संविधान है?”
मीडिया ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को रूप से खत्म होने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, “हम हर उस काम में सरकार के साथ हैं जो जनता के हित में हो, लेकिन पिछले डेढ़ साल में मुझे ऐसा कोई जनहित का काम नज़र नहीं आया।”
महंत ने कांग्रेस शासन की तुलना करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तो किसानों को खाद, मुफ्त या हॉफ बिजली, और सहायता मिलती थी। लेकिन अब स्थिति उलट है “अब बिजली के बिल भारी-भरकम आ रहे हैं, किसान परेशान हैं, और डबल इंजन की सरकार सिर्फ स्लोगन तक सीमित रह गई है।”
महंत ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं पर भी नाराजगी जताते हुए कहा: “हमारे क्षेत्र से मालगाड़ियां लोडिंग के लिए भेजी जा रही हैं, लेकिन पैसेंजर ट्रेनों को रोका जा रहा है, ट्रेनें 8 से 10 घंटे तक लेट हो रही हैं। जनता का भरोसा टूट रहा है।”
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…