रायपुर। छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जून महीने से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 की शुरुआत होने जा रही है। इस बार लीग में कई अहम बदलाव और नई तकनीकों को शामिल किया गया है। सबसे खास बात यह है कि घरेलू क्रिकेट में पहली बार DRS (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) लागू किया जाएगा।
CCPL में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की तर्ज पर DRS सिस्टम लागू किया जाएगा। हर टीम को 3 रिव्यू मिलेंगे, जिनका उपयोग अंपायर के फैसलों को चुनौती देने में किया जा सकेगा।
इस सीजन में कमेंट्री के लिए 10 अंतरराष्ट्रीय कमेंटेटरों की सूची तैयार की गई है, जिनमें से 3-4 को फाइनल किया जाएगा। साथ ही BCCI पैनल के अंपायर भी अंपायरिंग करेंगे, जिससे लीग की विश्वसनीयता और स्तर बढ़ेगा।
लीग में पिछले साल की तरह इस बार भी 6 टीमें शामिल होंगी:
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इस बार मौका मिलेगा। सोनी टीवी पर सभी मैचों का सीधा प्रसारण होगा और दर्शकों को स्टेडियम में फ्री एंट्री दी जाएगी। पास सिस्टम के जरिए दर्शकों के बैठने की बेहतर व्यवस्था की जा रही है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ इस लीग को एक ब्रांड के रूप में स्थापित करने की दिशा में जुटा है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों को बड़ा मंच और पहचान मिल सके।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…