Categories: झमाझम

चेन्नई में 13 साल की लड़की के साथ 12 लोगों ने किया बलात्कार, चुप रही मां, सभी आरोपी गिरफ्तार

12 people raped a 13 year old girl in Chennai, mother kept quiet, all accused arrested

Published by
VIRAT DUBEY

चेन्नई के पल्लवरम के पास 13 साल की लड़की के साथ कई बार रेप करने के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 6 नाबालिग लड़के भी शामिल हैं. इस वारदात का खुलासा तब हुआ जब पेट दर्द की शिकायत पर बच्ची की मां उसे चेंगलपट्टू सरकारी अस्पताल ले गई. वहां पता चला कि वो गर्भवती है. इसके बाद पीड़िता ने आपबीती सुनाई. इसके बाद अस्पताल प्रशासन की तरफ से पल्लवरम पुलिस को सूचित किया गया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी. सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. इसके बाद 12 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की मां को उसकी संलिप्तता के आधार पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर अकेली रहती थी. उसके माता-पिता दोनों काम के सिलसिले में घर के बाहर चले जाते थे. इसी दौरान एक नाबालिग आरोपी उसके घर पानी की बोतल देने के लिए आता था. उसने बच्ची को घर में अकेले पाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया. पीड़िता ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया, लेकिन वो चुप रही. इससे आरोपी का मनोबल बढ़ गया. वो कुछ समय बाद अपने एक दोस्त को लेकर उसके घर पहुंचा. दोनों ने मिलकर उसके साथ बलात्कार किया. इसके बाद तो आरोपियों के आने का सिलसिला बढ़ता गया,
पीड़ित बच्ची लगातार अपनी मां से शिकायत करती रही, लेकिन वो अनसुना करती रही. इसी दौरान जब बच्ची गर्भवती हो गई, तब जाकर इस वारदात का खुलासा हुआ. आरोपियों की पहचान नंदकुमार (19), संजय कुमार (18), संजय (18), मुदिचुर सूर्या (22), ईसा पल्लवरम निक्सन (22) और सात नाबालिग लड़कों के रूप में हुई है.
ये सभी पीड़िता के घर पोझिचलुर के आसपास के इलाकों में रहते हैं. पीड़िता की मां सहित 18 साल से अधिक उम्र के सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकिनाबालिग आरोपियों को चेंगलपट्टू सरकार द्वारा संचालित सुधार गृह में रखा गया है. पीड़िता को भी एक सरकारी कल्याण केंद्र में रखा गया है. वहां उसकी काउंसलिंग चल रही है…

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

13 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

21 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago