चिकित्सक दिवस एवं वृक्ष गंगा अभियान पौधारोपण कार्यक्रम के तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में डिवाइन ग्रुप दिया जीपीएम द्वारा 12 चिकित्सकों का किया गया सम्मान,

Under the Doctor's Day and Vriksha Ganga Abhiyan plantation program, 12 doctors were honored by Divine Group Diya GPM at Community Health Center Pendra,

Published by
VIRAT DUBEY

पेंड्रा/संजय ठाकुर– –गायत्री परिवार युवा शाखा डिवाइन ग्रुप दिया जीपीएम के द्वारा दिया छत्तीसगढ़ के आवाहन पर 1 जुलाई चिकित्सक दिवस एवं वृक्ष गंगा अभियान पौधारोपण कार्यक्रम के तहत् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा में डिवाइन ग्रुप दिया जीपीएम के द्वारा 12 चिकित्सकों का सम्मान किया। कार्यक्रम जिला संयोजक दिया जीपीएम कंचन सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू ब्लॉक समन्वयक गोलवती उइके ने सभी चिकित्सकों का सम्मान चंदन तिलक और पुष्प गुच्छ देकर किया मंडल की ओर से सभी चिकित्सकों को भेंट स्वरूप पौधे भी प्रदान किए गए इस मौके पर पेंड्रा स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख चिकित्सक बीएमओ डॉ ए. आई.मिंज ने संबोधित करते हुए कहा कि ।सेवा और संस्कार जीवन का महत्वपूर्ण अंग है प्रत्येक व्यक्ति को समाज कल्याण जन कल्याण के लिए आगे आकर आदर्श स्थापित करना चाहिए । हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहना चाहिए दया, करुणा ,सहानुभूति और संकल्प लेकर सेवा के मार्ग में आगे बढ़ना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन करते हुए मथुरा सोनी ने भी बताया कि 1 जुलाई का यह चिकित्सक दिवस महान चिकित्सक विधान चंद्र राय की स्मृति में मनाया जाता है जिनका जीवन बिना स्वार्थ सेवा के मार्ग में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है ।इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र पेंड्रा परिसर में पौधारोपण भी किया गया जिसमें अशोक आदि के पौधे लगाए गए ।

दिया संगठन के प्रमुख सदस्य इस मौके पर उपस्थित रहे जिसमें जिला संयोजक कंचन सिंह , जिला कोषाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, ब्लॉक समन्वयक गोलवती उइके , ओम प्रकाश बलभद्र , संरक्षक मथुरा सोनी, राम बहादुर सिंह जिला सदस्य, मूलचंद कुशराम, अंजलि पटेल, सुनीता रजक, श्वेता मिश्रा, एस के नायक शिक्षक , मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

पेंड्रा स्वास्थ्य केंद्र के इन चिकित्सकों का हुआ सम्मान मुख्य चिकित्सक डॉ ए . आई मिंज , डॉक्टर किशोर तांडी, डा दीक्षा उददे, डा. रेहान अली , डॉ स्वप्निल सिंह, आयुर्वैदिक आयुष विभाग से डॉक्टर वागीशा मेहर, डॉ शिवेंद्र त्रिपाठी , एवं डॉ. पारस जैन ,डॉ आशुतोष पाठक , डॉ कामना पाठक , डॉ विनायक कोसले, डॉ धर्मवीर मरकाम, आदि का सम्मान डिवाइन ग्रुप दिया की ओर से किया गया ।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

13 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago