डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 7 मई 2025 की आधी रात को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए पाकिस्तान और PoK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। भारतीय सेना ने रात में 90 के आसपास आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। भारत की इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने न आव देखा न ताव और 8 मई की रात को सीमा से सटे इलाकों पर हमले करने शुरू कर दिए।
पाकिस्तान ने पुंछ और राजौरी समेत रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना ने भी पाकिस्तानी सेना के कई महत्वपूर्ण अड्डों को तबाह कर दिया। पाकिस्तान यहीं नहीं रुका, 9 मई की रात भी उसने ड्रोन हमले जारी रखे। इसके जवाब में सेना ने रावलपिंडी समेत पाक सेना के 4 एयरबेस नष्ट कर दिए। पाकिस्तान ने फतेह मिसाइल दागी, जिसे सिरसा एयरबेस से हवा में ही खत्म कर दिया गया।
दोनों देशों के बीच युद्ध के हालात बन चुके थे। पाकिस्तान अपनी कायराना हरकतों से बाज नहीं आ रहा था और MEA की प्रेस कॉन्फ्रेंस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाक को खूब नुकसान पहुंचाया। मगर 10 मई को आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों देशों ने सीजफायर का एलान कर दिया?
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…