नई दिल्ली: उत्तराखंड में केदारनाथ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। हादसा रुद्रप्रयाग जिले के कुंड के पास हुआ, जो गुप्तकाशी के नजदीक स्थित है।
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ जा रहा एक वाहन अचानक भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे में 38 वर्षीय चालक राजेश सिंह रावत की मौके पर ही मौत हो गई। वह टिहरी गढ़वाल जिले के लम्बगांव का रहने वाला था।
वहीं दुर्ग, छत्तीसगढ़ के निवासी शैलेश कुमार यादव (24 वर्ष) की इलाज के दौरान मौत हो गई
हादसे के तुरंत बाद प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें निकटवर्ती अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अधिकारियों के अनुसार, घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायल छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी हैं और उनकी उम्र 19 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है और यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम अपडेट और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।
गौरतलब है कि मानसून से पहले पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही हल्की बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…