घर से निकले शिक्षक को ट्रेक्टर ने रौंदा,मौके पर हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने किया ट्रेक्टर को आग के हवाले:गौरैला पेण्ड्रा मरवाही

A teacher who was leaving his house was crushed by a tractor, died on the spot, angry people set the tractor on fire: Gaurela Pendra Marwahi

Published by
VIRAT DUBEY

गौरैला पेंड्रा मरवाही/संजय सिंह: ज़िले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है,,,जिसमे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया जिससे शिक्षक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई,,जिसके बाद घटना से नाराज लोगो ने जमकर हंगामा मचाया और ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया,इस पूरे मामले में मरवाही पुलिस मर्ग कायम कर जांच मे जुट गई है।

आपको बता दे यह पूरा मामला जिले के मरवाही थाना क्षेत्र का हैं जहां मरवाही के ग्राम चलचली में मुख्यमार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गए जिसमे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक निवासी परासी ऋषि दीक्षित, को रौंद दिया

, हादसे में शिक्षक ऋषि दीक्षित की मौके पर ही मौत हो गई,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुचे स्थानीय लोगो ने जमकर हंगामा मचा दिया और नाराज लोगो के द्वारा घटना को अंजाम देने वाले ट्रेक्टर को आग के हवाले कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक शिक्षक अपने गांव से मरवाही की ओर आ रहे थे की तभी चलचली तिराहे के पास मनेंद्रगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंद दिया जिससे शिक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,घटना के तुरन्त बाद ट्रेक्टर चालक मौका देखकर फरार हो गया,फिलहाल पुलिस मामले में मर्ग कायम कर पंचनामा कार्यवाही के बाद मामले की जांच में जुट गई है।।।।

अब सवाल उठता है आखिर क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कब लगेगा,? आये दिन ओवर स्पीड एंव लापरवाही ड्राइविंग की वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है,पर इन सब से परे लोगो मे मौत एंव यातायात पुलिस के चलानी कार्यवाही का ज़रा भी भय नही यह नज़र आता है, अब देखना होगा कि क्या इन घटनाओं पर विराम लगाने हेतु यातायात पुलिस जिले में सख्त कदम उठाएगी या लापरवाही की वजह से हो रही सड़क हादसों का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा,

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago