सूरजपुर/कौशलेन्द्र यादव । भैयाथान जनपद के डबरीपारा-खुटरापारा के बीच गोबरी नदी पर बना पुल एक माह पूर्व भारी बारिश में टूट गया, लेकिन अब तक प्रशासन वैकल्पिक रास्ता नहीं बना सका है। इसको लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण जनदर्शन में पहुंचे और 15 दिन में समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों ने बताया कि पुल टूटने से 10-12 ग्राम पंचायतों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। मरीजों, बच्चों और मजदूरों को 15 किमी का अतिरिक्त दूरी तय करना पड़ रहा है।
जनपद सदस्य राजू गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष सौरभ साहू सहित प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्रीय समस्याओं की अनदेखी हो रही है। प्रशासन की निष्क्रियता से ग्रामीणों का धैर्य जवाब देने लगा है।
ग्रामीणों ने शिवपुर मार्ग की मरम्मत और रपटा निर्माण की मांग की है। अब देखना यह है कि प्रशासन जागेगा या फिर ग्रामीणों को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…