Categories: झमाझम

गरियाबंद जिले में सीजी 23 वाहनों में HSRP नंबर प्लेट लगाने शिविरों का आयोजन 16 मई को मैनपुर में लगेगा शिविर

Camps will be organized for installing HSRP number plates on CG 23 vehicles in Gariaband district. Camp will be organized in Mainpur on May 16.

Published by
VIRAT DUBEY

गरियाबंद। गरियाबंद जिला अंतर्गत 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त प्रकार के सीजी23 वाहन, मोटरसायकल, कार, ऑटो, टैक्सी, हल्के व भारी मालवाहन, यात्री वाहन व स्कूल बसों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है। जिसके सफल क्रियान्वयन एवं जनमानस की सुविधा को ध्यान में रखकर परिवहन विभाग गरियाबंद द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 12 मई 2025 से ब्लॉकवार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे लगेगी। 12 और 13 मई को मिनी स्टेडियम शिशु मंदिर के पास छुरा में आयोजित किया जाएगा।

14 और 15 मई को नगर पंचायत के सामने प्राथमिक शाला परिसर फिंगेश्वर में एवं 16 मई को वन विभाग परिसर मेन रोड मैनपुर में शिविर लगेगी। एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने दो पहिया वाहन के लिए 366 रुपए, तीन पहिया वाहन के लिए 427 रुपए, चार पहिया वाहन के लिए 656 रुपए एवं भारी वाहन के लिए 706 रुपए के शुल्क लगेगा।

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में लोगों को आवेदन के लिए वाहन की आर.सी. बुक की प्रति, आधार कार्ड की प्रति और मोबाईल नंबर साथ लाना अनिवार्य है। आवेदन ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से होगा। जो आवेदक पोर्टल चलाने में सक्षम नहीं है, उनके लिए शिविर में सीएससी या पीएसके सेंटर की सहायता भी उपलब्ध रहेगी, जहां लोगों को फार्म भरवाने के लिए 50 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। लोगों से उपरोक्त शिविरों में आकर अपने वाहन का एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु आवेदन करना सुनिश्चित करने की अपील की गई है। शिविर में आवेदित वाहनों का नंबर प्लेट अगले दिन ही फिटमेंट भी किया जावेगा। परिवहन विभाग द्वारा आम जनमानस से इन शिविरों का लाभ अवश्य उठाने की अपील की गई है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago