कोटमी के पैराडाइज होटल में जीपीएम पुलिस का छापा: होटल मालिक गिरफ्तार, SUV में लाखों की अंग्रेजी शराब बरामद

GPM police raids Kotmi's Paradise Hotel: Hotel owner arrested, English liquor worth lakhs recovered from SUV

Published by
VIRAT DUBEY

 

संजय ठाकुर/जीपीएम:- जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित पैराडाइज होटल में अवैध अंग्रेजी शराब के भंडारण और बिक्री की सूचना पर जीपीएम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल मालिक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी होटल संचालक की SUV वाहन से लाखों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पैराडाइज होटल में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री की जा रही है। इसके बाद जीपीएम साइबर सेल और कोटमी पुलिस चौकी की संयुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी।

छापेमारी के दौरान होटल परिसर एवं उससे लगे निर्माणाधीन बाड़े की तलाशी ली गई, जहां होटल संचालक राजेश शर्मा पिता सुखदेव प्रसाद शर्मा (उम्र 47 वर्ष), निवासी सकोला चौकी कोटमी, अपनी महिंद्रा टीयूवी (क्रमांक JH 01 BU 1088) में बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया। जिसमें
गोवा ब्रांड: 227 नग (180ml)

बैगपाइपर: 48 नग (180ml)

ब्ल्यू चिप्स: 17 नग (180ml)

कुल मिलाकर पुलिस ने 52.560 लीटर अंग्रेजी शराब, वाहन समेत कुल ₹3,96,200/- मूल्य की संपत्ति जब्त की। पूछताछ में सामने आया कि यह शराब मध्यप्रदेश राज्य से अवैध रूप से लाकर होटल परिसर से बेची जा रही थी। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव, कोटमी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय वारे के साथ प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप, आरक्षक राजेश शर्मा, हर्ष गहरवार, महेंद्र परस्ते, ऋषि साहू और थाना स्तर से उप निरीक्षक रणछोड़ दास सेंगर, प्रधान आरक्षक पवन राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago