Categories: झमाझम

कोंडागांव:ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार बाइक, तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत

Kondagaon: High speed bike collided with truck, three people died on the spot

Published by
VIRAT DUBEY

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही ट्रक में जा घुसा। हादसे में बाइक में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष व दो महिला शामिल है। सूचना पर पहुंची कोंडागांव पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।

हादसा कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर दहीकोगा पानपदरड़ेग के पास शाम तकरीबन 4 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार कोंडागांव की ओर से जगदलपुर की ओर जा रही ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएक्स 16411 ने बाइक क्रमांक सीजी 19 बीपी 5640 को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक ने तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई। वहीं बाइक ट्रक के अंदर फंस गया।

सड़क पर बिछ गई लाश

सड़क हादसे का मंजर देख लोग सहम गए। तीनों की लाश सड़क पर बिछ गई थी। प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि आमने सामने हुई भिड़ंत के बाद बाइक ट्रक के अंदर घुस गई थी। वहीं बाइक में बैठे तीनों ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं गंभीर चोट लगने से तीनों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर हो गई।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY
Tags: Kondagaon

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago