Categories: झमाझम

केंद्रीय कृषि मंत्री को भाया लघु वनोपज से बने खाद्य पदार्थ,प्रधानमंत्री के भावना को चरितार्थ कर रही हमारी सरकार,CM विष्णुदेव साय

Union Agriculture Minister liked the food items made from minor forest produce, our government is fulfilling the Prime Minister's wishes, CM Vishnudev Sai

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: प्रदेश में एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट के दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को लघु वनोपज से तैयार किये गए खाद्य पदार्थो से परिचित कराया साथ ही इसके होने वाले लाभ के बारे में बताया जिसे जानकर कृषि मंत्री प्रशन्नता व्यक्त किये,आगे मुख्यमंत्री ने बताया कि
आज केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को “जशप्योर” ब्रांड द्वारा लघु वनोपजों से तैयार किए गए शुद्ध, स्वास्थ्यवर्धक एवं उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों से सुसज्जित टोकरी भेंट कर जशपुर की संस्कृति से परिचित कराया।


स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार की गई छींद कांसा की टोकरी में डेकी, कुटा, जवां फूल चावल, ग्रीन टी गिफ्ट पैकेट, टाऊ पास्ता, टाऊ महुआ कुकीज, महुआ गोंद लड्डू, रागी, मखाना लड्डू, महुआ से निर्मित च्यवनप्राश, शीरप, शहद ,चाय जैसे उत्पाद है।

केन्द्रीय मंत्री ने जिज्ञासापूर्ण भाव से इन उत्पादों की जानकारी ली और आदिवासी महिलाओं द्वारा निर्मित इन उत्पादों की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। यह उत्पाद केवल स्वाद ही नहीं, बल्कि समर्पण, स्वावलंबन और आदिवासी बहनों के परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास का प्रतीक भी है।* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को चरितार्थ करते हुए, हमारी सरकार स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित कर, आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago