कुसमी शंकरगढ़ सहकारी बैंक करोड़ों के घोटाले में नया खुलासा:

New revelation in the scam of crores of Kusmi Shankargarh Cooperative Bank:

Published by
VIRAT DUBEY

 

बलरामपुर/ कुसमी/दुर्गेश गुप्ता,: जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में कूटरचना कर षडयंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करोड़ों की रकम का घोटाले में नया मोड़ आया जिसमें बैंक कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय द्वारा घोटाले की राशि से संपत्ति खरीदने के साथ-साथ रकम को ब्याज में उधार में भी बांटा गया वर्ष 2016 – 2017 में महामाया स्टोन क्रशर को कई टुकड़ों में लगभग 30 लाख रुपए उधार में दे दिया गया जो तथाकथित अपराधियों के द्वारा घोटाला के रकम को खपाने की योजना बनाई ।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, अम्बिकापुर की शाखा शंकरगढ़ व कुसमी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों द्वारा आपसी मिली भगत व कूटरचना कर षडंत्र पूर्वक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोले गए विभिन्न फर्जी बैंक एकाउंट में करोड़ों की रकम ट्रांसफर कर गबन एवं वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया था।जिसके बाद थाना कुसमी में सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471 120 बी, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना दौरान पूर्व में प्रकरण के 12 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर 08 आरोपियों की पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है ।

इस कड़ी में पुलिस रिमांड में लिए गए आरोपियों से उक्त राशि का गबन किस प्रकार किया गया है तथा निकासी फार्म में किसका हस्ताक्षर किया गया है तथा बैंक खाता का विस्तृत जमा-आहरण की स्टेटमेन्ट संबंधित बैंक से प्राप्त किया गया। जिसमें पाया गया कि,आरोपी अशोक कुमार सोनी के बैंक खाता से जमुना अंलकार बैंक खाता में 1,820,2000/- रूपये का ट्रांजेक्शन होना पाए जाने पर जमुना अलंकार के संचालक नवनीत सोनी उर्फ पिन्टू के खाते में जमा हुए रकम के संबंध में बयान एवं व्यौरा बिल बाउचर प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया था। नवनीत सोनी के द्वारा किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने से आरोपी अशोक सोनी के साथ मिलकर अवैध रूप से धन अर्जित करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है

प्रकरण में आगे की विवेचना के तारतम्य में आरोपी आशोक कुमार सोनी के बयान के आधार पर नवनीत सोनी उर्फ पिन्टु के साथ मिलकर किये गये अवैध अन्तरण के पैसे से सोना एवं चांदी का आभूषण क्रय कर आरोपी आशोक सोनी से खरीदकर अपने धर्मपत्नी सुषमा एक्का सोनी के पास रखना एवं अलग अलग जमीन खरीद कर अवैध रूप से धन अर्जित कर अशोक सोनी की पत्नी के पास रखना बताने पर अशोक सोनी की पत्नी सुषमा एक्का को नोटिस देकर अवैध रूप से अर्जित संम्पति का कागजात एवं सोने चांदी के आभूषण प्रस्तुत करने हेतु कहा गया जिस पर उसके द्वारा आभूषण कीमती करीब 60,30000/-(साठ लाख तीस हजार रूपये) का पेश करने पर पुलिस ने जप्त कर आरोपिया सुषमा सोनी पति अशोक सोनी को गिरफ्तार किया गया।वहीं इस प्रकरण में आगे की विवेचना लगातार जारी है।

जप्त सामाग्री सोने चादी का आभूषण कीमती करीब 60 लाख, जमीन 06 प्लाट कीमती करीब 1.5 करोड़ है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

5 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

5 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

13 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago