✍️ दुर्गेश गुप्ता
कुसमी/बलरामपुर।
कुसमी वन परिक्षेत्र अंतर्गत वन विभाग, तहसील प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लकड़ी तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान बिना किसी वैध दस्तावेज के लकड़ी परिवहन करते एक ट्रेलर को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने करकली स्थित एफएसआई गोदाम के पास घेराबंदी कर ट्रेलर क्रमांक CG15 DG 8307 को पकड़ा। मौके पर मौजूद ट्रेलर चालक से जब लकड़ी एवं वाहन से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई, तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच में यह भी सामने आया कि न तो लकड़ी के परिवहन से जुड़े अनुमति पत्र मौजूद थे और न ही ट्रेलर के वैध दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके। इसके बाद वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेलर सहित बड़ी मात्रा में लकड़ी को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय कुसमी में सुरक्षित रखवा दिया।
मामले में वन अधिनियम के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वन संपदा की अवैध कटाई और तस्करी किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त से सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…