✍️दुर्गेश गुप्ता
📍कुसमी
कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में एक वृद्ध द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसिम उर्फ ढूँढू (56 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने ही घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कल भेजा जाएगा ।
पुलिस के अनुसार, फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है तथा परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्र में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
गौरतलब है कि कुसमी क्षेत्र में पूर्व में भी अलग-अलग कारणों से मौत के मामले सामने आते रहे हैं, जिनकी जांच पुलिस द्वारा की जाती रही है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…