कुसमी के नीलकंठपुर में भाजपा स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा का आयोजन

कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प, जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी
✍️ दुर्गेश गुप्ता
📍कुसमी/बलरामपुर, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कुसमी मंडल युवा मोर्चा द्वारा ग्राम नीलकंठपुर के बूथ क्रमांक 295 में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष उमेश बुनकर ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसंती भगत, कुसमी मंडल अध्यक्ष श्रीमती शशि टोप्पो एवं ग्राम नीलकंठपुर के सरपंच अन्ना तिग्गा उपस्थिति रहे।
इस दौरान वक्ताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में बालों बाई, कुसुम पैकरा, विवेक कश्यप, सीजे प्रजापति, इंद्रदेव निकुंज, देवसाय भगत, बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


















