Categories: झमाझम

किराना दुकान की आड़ में चल रहा था गांजे का धंधा,पुलिस ने दबिश देकर किया भंडाफोड़,1 महिला समेत अन्य गिरफ्तार,गौरैला पेण्ड्रा मरवाही

Ganja business was going on under the guise of a grocery shop, police raided and busted it, 1 woman and others arrested, Gaurela Pendra Marwahi

Published by
VIRAT DUBEY

गौरैला-पेंड्रा-मरवाही/संजय सिंह: जिले में नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी है, इसे कड़ी में गौरेला पेंड्रा मरवाही के पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के निर्देशन में कोटमी चौकी अंतर्गत ग्राम पथर्रा बस स्टैंड में स्थित एक किराना दुकान की आड़ में गांजा बिक्री में संलिप्त महिला सीमा गुप्ता और उसके सहयोगियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई, आपको बता दे मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर सीमा गुप्ता उसकी बेटी रेनू गुप्ता बेटा हिमांशु गुप्ता और एक अन्य सहयोगी अजय को गांजा बिक्री की नगद राशि के साथ रंगे हाथों पकड़ा, सभी आरोपी ग्राम पथर्रा के निवासी हैं पुलिस के जांच में सामने आया की मुख्य आरोपी सीमा गुप्ता विगत 10 वर्षों से एक गांव में बेजा कब्जा कर निवास कर रही थी और उसके पहले अवैध शराब तस्करी तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रही है पेण्ड्रा थाने में उसके विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज है,वही स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सीमा गुप्ता और उसका परिवार लंबे समय से अवैध गतिविधियों में लिप्त रहकर पूरे गांव में दहशत का माहौल बनाए हुए हैं अवैध गांजा बिक्री से अर्जित धन से उसने पक्का मकान एवं महंगी मोटरसाइकिल भी खरीदी है, पूछताछ में यह भी पता चला कि गांजा की आपूर्ति के लिए उसका बड़ा बेटा अविनाश गुप्ता उर्फ सानू छोटा बेटा हिमांशु भांजा अथर गिरी और सहयोगी महेंद्र गिरी नियमित रूप से आते-जाते रहे हैं, गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड की जांच की जा रही है तथा उनके फॉरवार्ड बैकवर्ड लिंक और सप्लाई नेटवर्क की गहनता से पड़ताल की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबीश दे रही है आपको बता दें यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एवं डीएसपी निकिता तिवारी के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ है जिसमें मुख्य रूप से कोटमी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद मिश्रा के साथ एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं साइबर सेल जीपीएम की टीम महत्वपूर्ण भूमिकारही है, टीम में उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव उप निरीक्षक सनत म्हात्रे प्रधान आरक्षक चौपाल कश्यप रवि त्रिपाठी आरक्षक राजेश शर्मा इंद्रपाल आर्मी हर्ष घरवार और महेंद्र स्थिति मुख्य भूमिका में रहे जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही पुलिस आमजन से अपील कर रही है कि नशे के पदार्थ की बिक्री करने वालों और तस्करी करने वालों पर कार्यवाही के लिए जिला पुलिस प्रतिबद्ध है आमजन सहयोग के लिए गोपनीय सूचना केंद्र सरकार की मानस नेशनल नारकोटिक्स हेल्पलाइन नंबर 1935 पर कॉल करके दे सकते हैं सूचना देने वालों की पहचान गोपनिया रखी जाएगी,

VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago