Categories: झमाझम

कवर्धा में तेंदुपत्ता संग्राहकों पर भालू का हमला, चार लोग घायल, एक की हालत गंभीर

Bear attacks tendu leaf collectors in Kawardha, four people injured, one in critical condition

Published by
VIRAT DUBEY

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले कवर्धा में भालू के हमले से चार लोग घायल हो गए हैं. पूरी घटना भोरमदेव अभयारण्य के कवर्धा वन परिक्षेत्र के बाघुटोला की है. सोमवार सुबह तेंदुपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर भालू ने अटैक कर दिया. इस हमले में दो महिला समेत चार लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. इन घायलों में एक व्यक्ति की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है.

घायलों का जिला अस्पताल मे इलाज जारी: भालू के अटैक में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इस घटना में एक शख्स की हालत गंभीर है. उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

कैसे भालू ने किया हमला ?: कवर्धा वन परिक्षेत्र के प्रभारी रेंजर मनीष सिंह ने जानकारी दी है कि यह घटना तेंदुपत्ता तोड़ने के दौरान हुई है. बाघुटोला निवासी 2 दंपत्ति रोज की तरहां तेंदूपत्त तोड़ने कवर्धा रेंज के जंगल थूहापानी बीट के आसपास गए हुए थे, पत्ता तोड़ने के दौरान ग्रामीणों का सामना जंगली भालू से हो गया. भालू को देखते ही ग्रामीण भागने लगे लेकिन भालू ने दौड़कर ग्रामीणों पर हमला कर दिया. जैसे तैसे युवक दंपत्ति भालू के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहे. उसके बाद भालू ने बुजुर्ग दंपति को घेर लिया. भालू के हमले में बचे दंपति ने शोर कर ग्रामीणों को बुलाया. उसके बाद चारों घायलों को कवर्धा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आज सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने गए चार ग्रामीणों पर भालू ने हमला किया है. भालू के हमले से चार लोग जख्मी हुए हैं, जिसमें एक बुजुर्ग की हालत नाजुक है. जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है. वन विभाग की ओर से चारों घायलों को 500-500 रुपए तत्काल सहायता राशि दी गई है. आगे विभाग की ओर से इलाज का खर्च निर्वहन किया जाएगा.- मनीष सिंह, प्रभारी रेंजर, कवर्धा वन परिक्षेत्र

तेंदुपत्ता तोड़ाई का चल रहा सीजन: छत्तीसगढ़ में अभी तेंदुपत्ता तोड़ाई का सीजन चल रहा है. प्रदेश में तेंदुपत्ता को हरा सोना कहा जाता है. छत्तीसगढ़ में प्रति बोरा तेंदुपत्ता का रेट 5500 रुपये है. ग्रामीणों को तेंदुपत्ता का संग्रहण करने से अतिरिक्त आय होती है. यही वजह है कि लोग तेंदुपत्ता की तोड़ाई करते हैं.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY
Tags: Kawardha

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago