अम्बिकापुर/ छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में करंट की चपेट में आने से एक थाना प्रभारी की मौत हो गई। घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया। घटना सीतापुर के ग्राम सुर बखरीपारा का है।
जानकारी के अनुसार, रामसाय पैंकरा छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। रविवार सुबह करीब 11 बजे वे घर का सीपेज ठीक कराने के दौरान जरूरी सामान लेने अपने पुराने घर गए थे। पुराना घर होने के कारण वहां रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। इसी दौरान वे वहां लटक रहे करंट प्रवाहित खुले बिजली तार की चपेट में आ गए। काफी समय तक जब वे वापस नहीं लौटे, तो उनकी पत्नी उन्हें ढूंढते हुए पुराने घर पहुंची।
वहां पहुंचकर पत्नी ने देखा कि रामसाय का हाथ बिजली के तार से चिपका हुआ है और वे जमीन पर गिरे पड़े हैं। आनन-फानन में उन्होंने झाड़ू की मदद से तार को अलग किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। करंट की चपेट में आने से रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस हृदयविदारक घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और परिजनों के बीच रामसाय की सादगी और कर्तव्यनिष्ठा की चर्चा हो रही है। पुलिस इस मामले की आगे की जांच कर रही है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…