✍️ दुर्गेश गुप्ता
📍 बलरामपुर, 23 फरवरी 2026।
संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर निर्णायक कार्रवाई की रणनीति तय की गई।
कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि कोटपा एक्ट के प्रावधानों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
स्कूल–कॉलेजों के आसपास सघन निरीक्षण अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध नियमों को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।
अवैध क्लीनिक और दवा दुकानों पर शिकंजा।
बैठक में प्रतिबंधित एवं एक्सपायर दवाओं की बिक्री, निजी क्लीनिकों के लाइसेंस, निर्धारित मानकों और औषधि भंडारण की जांच के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने दो टूक कहा कि अवैध क्लीनिक संचालकों और नियम विरुद्ध दवा विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
होटलों और ढाबों का नियमित निरीक्षण कर अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश भी दिए गए, ताकि नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।
सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी
पुलिस अधीक्षक वैभव बेंकर ने नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखने और सूचना तंत्र को और मजबूत करने पर जोर दिया। मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं बिक्री में संलिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई की बात कही।
जनजागरूकता पर भी जोर
कलेक्टर ने नशा मुक्ति अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और नशामुक्ति केंद्रों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि जरूरतमंद लोग उपचार का लाभ ले सकें।
बैठक में वनमंडलाधिकारी आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, अभिषेक गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान अब केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक निर्णायक लड़ाई का रूप लेता दिख रहा है।
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…