Categories: झमाझम

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर फिंगेश्वर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा,वीर सैनिकों को किया गया नमन

A grand tricolor procession was taken out in Fingeshwar on the success of Operation Sindoor, homage was paid to the brave soldiers

Published by
VIRAT DUBEY

 

गरियाबंद/जितेन्द्रा सिन्हा – भारत सरकार द्वारा आतंकवाद के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी फिंगेश्वर मंडल के द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भारत की तीनों सेनाओं के अद्वितीय समन्वय और पराक्रम से इस ऑपरेशन ने आतंकवाद और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, जिससे सम्पूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है।

यह तिरंगा यात्रा रानी श्याम कुमारी चौक से प्रारंभ होकर पुराना बस स्टैंड व शहीद चौक होते हुए पुनः श्याम कुमारी चौक पर समाप्त हुई। पुराने बस स्टैंड पर यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हुई, जहां वक्ताओं ने देश की सेनाओं के साहस, पराक्रम और बलिदान को याद करते हुए वीर जवानों को नमन किया

सभा को प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता भागवत हरित, रामू राम साहू, छाया अध्यक्ष उत्तम राजवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल सोनकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति मधुबाला रात्रे, मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजूलता हरित ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री मिजून द्वारा किया गया, वहीं आभार प्रदर्शन भुवन साहू ने किया।

इस अवसर पर भुवन साहू (महामंत्री किसान मोर्चा), अशोक साहू (मंडल उपाध्यक्ष), जनक श्रीवास, अश्वनी विश्वकर्मा, फिंगेश्वर समिति अध्यक्ष सहदेव सोनी, जगदेव सिंहा, विजय साहू, लोकेश सिंहा, शीतल साहू, संतराम साहू, छबी यादव, राकेश सिन्हा, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि साहू, किरण सोनी, अनिल मारकंडे, प्रेमलाल टोडर, कैलाश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में देशभक्ति के नारों और भारत माता की जय के जयघोषों से वातावरण गूंज उठा। ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को श्रद्धा और सम्मान के साथ नमन करते हुए यह यात्रा एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक बनी।
समाचार का फोटो लेवें

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

9 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago