Categories: झमाझम

ऐप पर शिकायत की तो पैंट्री कर्मी ने यात्री को पीटा, फिर रेलवे ने जो कार्रवाई की, हमेशा याद रहेगी

When a passenger complained on the app, the pantry worker beat him up, then the action taken by the railways will always be remembered

Published by
VIRAT DUBEY

रेलवे ने हेमकुंट एक्सप्रेस (Hemkunt Express) के वेंडर के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म कर दिया है. क्योंकि वेंडर के कैटरिंग (खानपान संभालने वाले) स्टाफ का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कथित तौर पर वो एक यात्री के साथ मारपीट कर रहे हैं.

 

भारतीय रेलवे कैटरिंग और पर्यटन निगम (IRCTC) ने ‘होटल राजस्थान’ के साथ अपने कैटरिंग कॉन्ट्रैक्ट को तत्काल प्रभाव से ख़त्म कर दिया है. द हिंदू की ख़बर के मुताबिक़, IRCTC ने 8 मई, 2025 को एक बयान जारी किया. इसमें बताया कि कंपनी पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, कठुआ के राजकीय रेलवे पुलिस (RPF) ने इस सिलसिले में एक एफआईआर भी दर्ज की है.
मामला क्या है?
एक यूट्यूब चैनल ‘मिस्टर विशाल’ पर इस घटना का वीडियो 7 मई को पोस्ट किया गया. वीडियो में कई लोग जिन्हें पैंट्री कर्मचारी बताया जा रहा है, वो ट्रेन के डिब्बे में घुसते हुए दिख रहे हैं. ये लोग थर्ड एसी की बर्थ पर आराम कर रहे यात्री से भिड़ते हुए भी दिखाई दे रहे हैं.

वीडियो में कहा गया है कि पवन कुमार नाम के वेंडर ने ‘आपराधिक तरीक़े’ से काम किया. जिससे भारतीय रेलवे की इमेज ख़राब हुई है. ट्रैवल व्लॉगर विशाल शर्मा ने दावा किया कि ये घटना तब हुई, जब उन्होंने भोजन और पानी के लिए ज़्यादा पैसे लेने की शिकायत दर्ज कराई.
विशाल ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया. इसमें उन्होंने बताया कि कैसे लोगों के एक ग्रुप ने उन पर हमला किया और उनके कपड़े फाड़ दिए. उन्होंने दावा किया कि रेलमदद ऐप (RailMadad app) पर उनकी शिकायत के बदले ये हरकत की गई है.

उन्होंने कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि पानी की बोतल के लिए 20 रुपये वसूले गए, जबकि उस पर क़ीमत 15 रुपये लिखी थी. उनसे कथित तौर पर कॉफ़ी और नूडल्स के लिए भी ज़्यादा पैसे लिए गए.

वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग चिल्लाकर कह रहे हैं- ‘नीचे आओ, नीचे आओ, बुला रहे हैं.’ लेकिन विशाल शर्मा ने इससे इनकार कर दिया. उनका कहना था कि उन्होंने ज़्यादा पैसे लेने के बारे में शिकायत दर्ज करने के अलावा कुछ भी नहीं किया है.
IRCTC के कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने से पहले रेलवे ने भी कार्रवाई की बात कही थी. इसमें कहा गया था कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है. जांच के नतीजों के आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

11 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago