Categories: झमाझम

ईओडब्ल्यू और एसीबी की छापेमारी: अंबिकापुर के कारोबारी के घर से 19 लाख नगद और ठेके के दस्तावेज जब्त

EOW and ACB raid: 19 lakh cash and contract documents seized from Ambikapur businessman's house

Published by
VIRAT DUBEY

रायपुर: अंबिकापुर में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओडब्ल्यू (EOW) और एसीबी (ACB) की संयुक्त टीम ने स्थानीय कपड़ा कारोबारी और सप्लायर फर्म “धजाराम विनोद कुमार” के संचालक के घर पर शनिवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई डीएफ घोटाले में दर्ज एक मामले की जांच के तहत की गई।

फर्म के संचालक के विरुद्ध पहले से ही डायट फूड घोटाले से संबंधित मामला दर्ज है। इस घोटाले के तहत, सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर सामग्री की आपूर्ति में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली थीं। जांच एजेंसियों को आशंका थी कि फर्म द्वारा सप्लाई के नाम पर बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया।

एसीबी के एसडीपी प्रमोद कुमार खेस ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान 19 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जो संदिग्ध स्रोतों से संबंधित हो सकते हैं। इसके अलावा, कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं, जिनमें महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आदिम जाति कल्याण विभाग को की गई आपूर्ति से संबंधित ठेके शामिल हैं।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि उक्त फर्म ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विभिन्न सरकारी विभागों में बड़े पैमाने पर सामग्री की आपूर्ति की थी। दस्तावेजों की जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इन आपूर्तियों में कोई अनियमितता, ओवरबिलिंग या फर्जीवाड़ा हुआ है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, नकदी और दस्तावेजों की फोरेंसिक जांच के बाद संबंधित पक्षों को पूछताछ के लिए तलब किया जाएगा। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संचालक के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग समेत भ्रष्टाचार की धाराओं में कार्रवाई संभव है।

इस पूरे मामले ने अंबिकापुर के व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में और क्या खुलासे सामने आते हैं।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

12 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

12 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

20 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago