आपातकालीन सेवा 112 की टक्कर से ग्रामीण हुआ गम्भीर रुप से घायल,जिला अस्पताल से किया बिलासपुर रेफर,जीपीएम

Villager seriously injured due to collision with emergency service 112, referred to Bilaspur from district hospital, GPM

Published by
VIRAT DUBEY

 

 

गौरैला पेंड्रा मरवाही/संजय ठाकुर– लरकेनीं साप्ताहिक बाजार से मनिहारी दुकान लगाकर घर लौट रहे ग्रामीण दुकानदार को 112 आपातकालीन सेवा ने मारी टक्कर, गंभीर हालत में ग्रामीण लाया गया जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद किया गया बिलासपुर रेफर, 112 की टक्कर से ग्रामीण का सिर फटा, सिर की हड्डी फ्रैक्चर होने की वजह से ग्रामीण को किया गया बिलासपुर से रायपुर रिफर, दुर्घटना के बाद भाग रहे 112 वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़ा, साइकिल में बाजार का सामान लेकर घर जाने के दौरान सड़क किनारे मारी टक्कर, पेंड्रा थाना क्षेत्र के पेंड्रा मरवाही मुख्य मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास देर रात हुई घटना…

108 और 112 आपातकालीन सेवाओं के चालकों द्वारा लगातार दुर्घटना की शिकायतें आम हो गई हैं ताजा मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर मुख्यमार्ग का है जहां देर रात लगभग 11:30 बजे पेंड्रा के लरकेनी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में अपनी मनिहारी दुकान लगाकर घर लौट रहे ग्रामीण राजेश लखेर को 112 ने टक्कर मार दी, दरअसल ग्रामीण ट्रांसपोर्ट वाहन से अपना सामान निकाल कर साइकिल में लेकर घर लौट रहा था तभी 112 ने पीछे से ग्रामीण को टक्कर मार दी टक्कर के बाद ग्रामीण मौके पर ही गिर पड़ा जबकि 112 वाहन चालक मौके से भागने लगा इसके बाद स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर 112 वाहन को पकड़ा और उसे फटकार लगाई और कहा कि घायल को लेकर जिला अस्पताल जाए, परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में हुई जांच से पता चला कि राजेश लखेर के सिर की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है इसलिए उसे आगे के इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर रिफर किया गया है… इसके बाद 112 वाहन चालक एवं उसमें तैनात पुलिसकर्मी घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां उसकी गंभीर हालत देखकर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया इस घटना ने एक बार फिर आपातकालीन सेवाओं के वाहन चालकों के बेतरतीब वाहन दौड़ने एवं उससे लगातार हो रही दुर्घटना को सामने ला दिया है, दरअसल 112 या 108 आपातकालीन सेवाएं लोगों को आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सेवाएं देने के लिए है पर लगातार यह वाहन दुर्घटनाओं के कारण बन रहे हैं

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

10 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

11 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

19 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago