आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट – सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा

Published by
VIRAT DUBEY


स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार व उद्यमिता के नए अवसर होंगे सृजित

✍️ दुर्गेश गुप्ता


बलरामपुर, 02 फरवरी 2026/ केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को जिले के विभिन्न वर्गों ने जनकल्याणकारी, विकासोन्मुखी एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया बजट बताया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट देश के समग्र, समावेशी एवं सतत विकास की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।


सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों के कल्याण, युवाओं के रोजगार, महिलाओं के सशक्तिकरण तथा किसानों की आय बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।


विधायक श्रीमती पैकरा ने कहा, “हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला यह बजट विकसित भारत की परिकल्पना को सशक्त आधार प्रदान करता है।” उन्होंने इस जनहितकारी बजट के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में तेंदूपत्ता उद्योग को विशेष लाभ मिलने से तेंदूपत्ता संग्राहकों को सीधा फायदा होगा।
जिले के युवा श्री आशिष सिंह ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय बजट 53.5 लाख करोड़ रुपये का है, जिसे ‘विकसित भारत 2047’ की परिकल्पना को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने की योजनाएं सकारात्मक परिणाम देंगी।


व्यापारी वर्ग की ओर से श्री विशाल सोनी ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट व्यापार और उद्योग को गति देने वाला है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों के लिए ऋण सुविधा एवं करों में दी गई राहत से व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा।
कुल मिलाकर आमजन, युवा, व्यापारी, महिला समूह एवं विभिन्न सामाजिक वर्गों ने केंद्रीय बजट 2026 को जनहितकारी और भविष्य उन्मुख बताया है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY
Tags: बजट

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

8 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

8 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

16 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago