आखिर कब लगेगा अवैध जमीन बिक्री पर विराम? एक बार फिर शासकीय भूमि को निजी बताकर बेख़ौफ किया जा रहा सौदा:कोंडागांव

When will illegal land sale stop? Once again government land is being sold fearlessly by declaring it as private: Kondagaon

Published by
VIRAT DUBEY

कोंडागाँव/दीपक वैष्णव जिले में शासकीय भूमि को अपना कब्जा बताते हुए अवैध तरीके कुछ लोगों के द्वारा प्लाटिंग कर मोटी रकम पर खरीदी-बिक्री करने का मामला एक बार फिर सामने आया है हालांकि समय-समय पर प्रशासन की टीम के द्वारा ऐसे अवैध प्लाटिंग कर्ताओं व इस कारोबार से जुड़े लोगों पर कार्रवाई भी होती रही है लेकिन एक बार फिर नगर में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीन की खरीदी बिक्री का खेल जोर शोर से चल रहा है और इस काम में जुटे लोग लाल होते जा रहे हैं। ऐसा नहीं है कि, इस अवैध कारोबार में जुटे लोग केवल भोले भाले लोगों को ही अपना शिकार बना रहे हैं बल्कि रसूखदार और बड़े ओहदा के लोग भी इस झांसे में फस चुके हैं।

अवैध प्लाटिंग बड़े पैमाने पर शासकीय भूमि पर ही जारी है और इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग बिना किसी डर भय के खुलेआम खरीदी बिक्री कर रहे हैं। शायद इसकी जानकारी शासन प्रशासन तक भी पहुंच चुकी होगी। एक तरफ शासकीय दफ्तर और कर्मचारी भवन आदि बनाने के लिए प्रशासन जगह ढूंढ रहा है तो दूसरी ओर ऐसे खाली पड़े सरकारी जमीन को कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से खुलेआम बिक्री की जा रही है।

लगानी होगी अब लगाम-

समय रहते ऐसे कारोबारी पर यदि लगाम नहीं लगाया जा सका तो जिला मुख्यालय में शासकीय जमीन कुछ समय बाद मिलना ही मुश्किल हो जाएगा। शासन- प्रशासन को नियमानुसार ऐसे कारोबारियो पर लगाम लगानी होगी। जिससे नगर में कम से कम शेष बची सरकारी जमीन पर अवैध प्लाटिंग होने से रोका जा सके खैर अब देखना होगा कि, प्रशासन इस पर किस तरह की जांच कार्रवाई करती है।

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

17 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago