अंबिकापुर: जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर रजपुरी कला के पास सोमवार, 12 मई की रात करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने नियंत्रण खोकर आगे चल रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में पिकअप में सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि चालक भाग्यशाली रहा और उसे मामूली चोटें आईं। इस हादसे ने एक बार फिर सभी को सड़क पर सावधानी बरतने की सीख दी है। उक्ताशय पर प्राप्त जानकारी अनुसार स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम, जिसमें आरक्षक रामकुमार यादव और चालक राकेश बड़ा शामिल थे, घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को तुरंत लखनपुर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायल युवक अनिल के सिर में गंभीर चोट का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पिकअप वाहन (क्रमांक UP 64 BT 5780) के चालक सुभाष पैकरा (25 वर्ष), पिता तेजपाल, निवासी ग्राम लब्जी, थाना मणिपुर, को मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
हादसे की वजह : तेज रफ्तार और लापरवाही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका और सामने चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रित किया गया। इसके बाद लखनपुर पुलिस को घटना की सूचना दी गई है तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है
25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…
📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…
छत्तीसगढ़ जगदलपुर छत्तीसगढ़ की धरती से हमेशा के लिए नक्सलवाद का दंश खत्म हो जाए इसके…
📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…
सरहुल महापर्व पर दिखी सेवा भावना
✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…