Categories: झमाझम

अमेरिकी उप राष्ट्रपति ने कहा: युद्ध के बीच में अमेरिका नहीं होगा शामिल अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष पर प्रतिक्रिया दी है.

US Vice President said: America will not get involved in the middle of the war US Vice President JD Vance has reacted to the ongoing conflict between India and Pakistan.

Published by
VIRAT DUBEY

“हम जो कर सकते हैं वह यह है कि दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए प्रोत्साहित करने की कोशिश करें, लेकिन हम मूल रूप से युद्ध में शामिल नहीं होने जा रहे हैं. यह हमारा काम नहीं है.”

उन्होंने कहा है, “इस बात का अमेरिका के इस मामले को कंट्रोल कर पाने की क्षमता से कोई लेना-देना नहीं है.. हम कूटनीतिक तरीकों से इस मुद्दे पर अपना प्रयास जारी रखेंगे.”

उन्होंने इस इंटरव्यू में उम्मीद जताई है कि भारत और पाकिस्तान का यह तनाव एक व्यापक क्षेत्रीय युद्ध या परमाणु संघर्ष में नहीं बदलेगा.

22 अप्रैल को जब जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हमला हुआ था, उस वक़्त जेडी वेंस अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भारत के दौरे पर थे.

तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है.
मिसाइल हमलों में कई आम लोगों की मौत से हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक गंभीर संघर्ष में बदल सकता है.”

उन्होंने लिखा है, “मैं इन हमलों में जान गंवाने वाले अपने भाइयों के लिए ईश्वर की कृपा की कामना करता हूं और एक बार फिर से अपने भाई समान लोगों और पाकिस्तान के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं.”

अर्दोआन ने बताया है कि उन्होंने एक दिन पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ से फ़ोन पर बात की थी.

VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

13 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

14 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

22 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

2 days ago