Categories: झमाझम

अचानक गैस सिलेंडर फटने से हुआ धमाका,आग बुझाने की कोशिश में 9 लोग झुलसे,दूसरे जिले से बुलानी पड़ी अग्निशमन गाड़ी,:सक्ति

Suddenly there was an explosion due to a gas cylinder bursting, 9 people got burnt while trying to extinguish the fire, fire brigade had to be called from another district,: Shakti

Published by
VIRAT DUBEY

सक्ती से लगे ग्राम सरवानी में सोमवार रात को घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और फिर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. हादसे में 9 लोग झुलस गए, जिसमें से 6 की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को रायगढ़ जिले के अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. आग लगने से घर का गैस सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया.

जानकारी के अनुसार, सरवानी निवासी यमुना शंकर और उसकी पत्नी प्रमिला साहू “प्रमिला ब्यूटी पार्लर” के नाम से दुकान चलाते हैं. दोनों कल दुकान के लिए सामान लेने सक्ती गए हुए थे. इसी दौरान उनके घर में आग लग गई. आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने बिना देर किए घर के अंदर मौजूद उनके चार वर्षीय बेटे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. हालांकि आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में रसोई में रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिससे स्थिति और भयावह हो गई.

ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास के घरों तक इसकी आवाज पहुंची. रसोई की दीवारें ढह गईं और फ्रिज, कूलर सहित कई सामान जलकर खाक हो गया. आग बुझाने में जुटे पड़ोसी पीतांबर साहू, प्रतिभा साहू, जिधन साहू, दिगम्बर साहू, भवानी पटेल, जम्मूलाल पटेल सहित अन्य कई लोग इसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए.

  1. कल रात हुए हादसे ने सक्ती जिले की व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है घटना के बाद आग बुझाने के लिए एंबुलेंस जांजगीर जिले से बुलानी पड़ी जिसमें 2 से ढाई घंटे लग गए वही घायलों को इलाज के लिए रायगढ़ के निजी हॉस्पिटल भेजा गया है इससे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि सक्ती जिले में आने वाले करोड़ो रूपए आखिर कहा खर्च हो रहे है. घटना में साहू परिवार के घर में आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान होने की आशंका है.
VIRAT DUBEY

Share
Published by
VIRAT DUBEY

Recent Posts

बलरामपुर में मौत बनकर दौड़ा बॉक्साइट ट्रक: रांची में युवक ने तोड़ा दम, गांव में मातम

25 मार्च को हुआ था हादसा, कई दिनों तक जिंदगी से जंग के बाद हार,बेकाबू…

9 hours ago

बलरामपुर में ‘नगर पालिका संपत्ति कांड’! टैंकर-ट्रैक्टर बेचने का आरोप, FIR की मांग से मचा हड़कंप

📍बलरामपुर। नगर पालिका परिषद बलरामपुर में शासकीय संपत्तियों की कथित अवैध बिक्री का मामला अब…

10 hours ago

जग्गी मर्डर केस में बड़ा धमाका: अमित जोगी को सरेंडर का आदेश, सियासत में हड़कंप,

📍रायपुर/बिलासपुर | विशेष रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा…

18 hours ago

बलरामपुर जिले के मैलपारा में विवाद, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

✍️ दुर्गेश गुप्ता 📍कुसमी - बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सामरी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टाटीझरिया के…

1 day ago